न्यू मिल्लत वेलफेयर का निशुल्क सामूहिक निकाह सम्मेलन रविवार को तैयारियां पूरी।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 08/02/2026 दिन रविवार को नर्मदापुरम स्थित श्रीकुंज गार्डन में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न ज़िलों से विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन किये गए हैं। निकाह की रस्म रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू करदी जाएगी।न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी के आमीन राईन ने बताया कि विवाह स्थल पर हमने अलग अलग टीमों को ज़िम्मेदारी दी है,जिसमें एक टीम वाहन पार्किंग,एक टीम रजिस्ट्रेशन,एक टीम मेहमानों की सुविधा,एक टीम भोजन व्यवस्था,एक टीम नगर प्रशासन के साथ एवं अन्य कार्यों को सक्रियता के साथ आयोजन के बेहतर संचालन को संभालेगी।आयोजन में नगर सहित ज़िले और प्रदेश के गणमान्य लोग शिरक़त करेंगे।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)