ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
माघ माह की पूर्णिमा जिसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है,पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने का और अन्न दान करने का विशेष महत्व है,इससे सुख समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।इसी उपलक्ष मैं माँ नर्मदा भोग सेवा समिति ने सेठानी घाट स्थित राम जानकी मन्दिर पर नर्मदा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हंस राय,अध्यक्ष विवेक चौकसे,पं लवलेश शर्मा,योगेश राठौर,रितेश शर्मा,चिंटू राठौर,श्यामु नायक,जय सिंह यादव, राजेश खत्री,प्रकाश गुप्ता, अतुल चौकसे,डॉ शुभम दुब साजन हेमनानी,मधुर शिव हरी,सौरभ तिवारी,गौरव पटवा,सुमित पटेल,भुवनेश मेश्कर,अर्जुन ठाकुर, अनमोल चौकसे,पंकज रैकवार,शिवम शर्मा,सचिन शर्मा,निशांत मालवीय, मनोज मालवीय,वेदांत ठाकुर,विनय यादव,राम यादव आदि सहयोगी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम प्रत्येक अमावस्या पूर्णिमा एवं प्रमुख पर्वों पर निरंतर किया जा रहा है।

