मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने संगठन में किया विस्तार,नए पदाधिकारीयों की हुई नियुक्ति।

ताज ख़ान
इटारसी//
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद इटारसी के नगर अध्यक्ष शेख रमज़ान ख़ान ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए,प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर,नर्मदापुरम ज़िला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर ख़ान,ज़िला उपाध्यक्ष इमाम शाह की अनुशंसा से नगर कार्यकारणी में नई नियुक्तियां की हैं।जिसमें शेख़ हमीद(बाबू भाई)को नगर कोषाध्यक्ष,शेख़ साबिर ख़ान को कार्यालय सचिव,फरहान ख़ान को उपाध्यक्ष,वहीं शेख़ समीउल्ला,इक़बाल ख़ान, मोहसिन ख़ान,मोहम्मद लकी ख़ान को सदस्य नियुक्त किया गया है।मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद निरंतर नए सदस्यों को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार कर रहा है। परिषद के नगर अध्यक्ष शेख़ रमज़ान ने बताया कि परिषद की बढ़ती गतिविधियों ने समाज में विश्वनीयता को बढ़ाया है, हमारी प्राथमिकता है कि हम निरंतर सभी को साँथ लेकर एक बेहतर और विकसित देश और समाज बना पाएं। नए पदाधिकारियों और नव नियुक्त सदस्यों को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)