ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
सुखतवा के सांदीपनि विद्यालय में”बसंत पंचमी” पर”जागो ग्राहक जागो” के द्वारा -शिक्षा के अधिकार पर,शुद्ध के लिए युद्ध की लड़ाई,मिलावट खोरी- भ्रष्टाचार,साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड,की अलख जलते हुए”ऑल इंडिया कंजूमर प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन भारत सरकार से(विशेष मानता प्राप्त) विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय नर्मदापुरम संभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन विशाल भव्य रुप मे,सुख तवा के सांदीपनी उचित माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ।
डिजिटल फ्रॉड की दी जानकारी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के अधिवक्ता रमेश के साहू ने साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड,अनजानी लिंक और किसी को इसकी कोई भी सूचना मोबाइल पर ना दे,न ही उसे ओपन करें,जिससे आपका डिजिटल मोबाइल से अकाउंट फ्रॉड हो सकता है,एवं शिक्षा के अधिकार पर बच्चे बेहतर पढ़ें,अच्छा रिजल्ट लाएं इसपर विस्तृत रुप से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक बनोरिया मध्य प्रदेश के,महासचिव भारत सरकार,(विशेष मान्यता प्राप्त)विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय ने बताया कि मिलावट खोरी भ्रष्टाचार,रोकने शुद्ध के लिए युद्ध की लड़ाई लड़ना बिल जरुर ले एक्सपायरी डेट और मेनूफेक्चर डेट देखें क्वॉलिटी अच्छी चीज ब्रांडेड चीज ले,वारंटी एवं गारंटी, रिप्लेसमेंट की भी बिल के साथ जानकारी लें और रिप्लेसमेंट कैसे होगा उसके बारे में भी बताया,अशुद्ध खाद्य पदार्थ मेगी,पास्ता, नूडल्स,मोमोस,तेलीय,खुले पकवान,खुली चीजें ना लें, खाने पर विशेष स्पष्टीकरण बताया,शुद्ध मसाले के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा अधिकार के बारे में।
शिक्षा के अधिकार पर सुखतवा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीता राजपूत ने बच्चों को एवं शिक्षकों को बेहतर सरल ढंग से,पढ़ाई कैसे करें इस विषय पर बेहतर टिप्स दिए एवं जानकारी उपलब्ध कराई, की किस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर रिजल्ट ला सकते,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इटारसी से श्रीमती उत्प्रेकछा जोशी ने डिजिटल फ्रॉड,और साइबर क्राइम,पर बताया और कहा कि किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न दें,ना ही अन्य कोई लिंक को ओपन करें,नहीं तो आपके मोबाइल के द्वारा खाते को हेक हो सकता है,इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी, साथ ही उमाशंकर यादव थाना प्रभारी ने,बच्चों एवं शिक्षकों को,टू- व्हीलर चलाते वक्त हेलमेट जरूर लगाएं,और लाइसेंस लेकर चलें,चालान होने से बचे एवं दुर्घटना से बचें अपने मोबाइल की जानकारी किसी को ना दे,इस विषय पर प्रकाश डाला,श्रीमती आशा सोनी प्रेसिडेंट एआईसीपीओ.महिला प्रकोष्ठ,ने बच्चों को संक्षिप्त में,पढ़ाई करके अपना रिजल्ट बेहतर केसे लाएं उस पर टिप्स दिए।कार्यक्रम में मुख्य रुप से एआईसीपीओ. नर्मदापुरम संभाग की टीम में रामनारायण पटेल,संभागीय उपाध्यक्ष,एडवोकेट मनोज शर्मा,संभागीय महासचिव, अजय अग्रवाल,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अमित चेलानी,कार्यवाहक संभागीय अध्यक्ष राजू अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम चेलानी,लायंस क्लब अध्यक्ष विजय सिंह पटेल ब्लॉक अध्यक्ष एवं संतोष सोनगरे संभागीय सह सचिव,उपस्थित रहे।तथा आभार संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में हजारों बच्चे एवं संस्था के स्टाफ सहित बुद्धिजीवी वर्ग प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

