ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
पवित्र पावन नर्मदा नदी में मिल रहे नालों के ऊपर लगातार नगरपालिका को हर दूसरे दिन आड़े हाथों लिया जाता है,जब भी मां नर्मदा की पवित्रता की बात होती है तभी ये शहरी क्षेत्र के गंदे पानी को नर्मदा में मिलाने वाले नालों से उस पवित्रता पर बदनुमा दाग़ दिखाई देने लगता है।इसी के मद्दे नज़र अब नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की नगरपालिका में ऐतिहासिक कार्य होने की दिशा में अग्रसर दिखाई दे रही है।नपा की कोशिशों से
नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे के मौखिक आदेश के क्रम में होशंगाबाद(नर्मदापुरम)के कोरी घाट स्थित उस नाले का निरीक्षण किया है,जो नर्मदा नदी में मिल रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नर्मदापुरम हेमेश्वरी पटले ने आर्किटेक्ट रितेश यादव एवं ओआरएआईपीएल कंपनी के डायरेक्टर विशाल के साथ कोरी घांट का निरीक्षण किया।इस दौरान नाले के जल को नर्मदा नदी में मिलने से पूर्व ओजोनाइजेशन तकनीक द्वारा शुद्ध करने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत एक सुव्यवस्थित प्रणाली स्थापित कर इस जल को स्नान योग्य स्तर तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।यह पहल नर्मदा नदी की स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण एवं शहरवासियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इस योजना को अमल में लाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।हालाकि क्षेत्रीय विधायक
डॉ सीताशरण शर्मा और नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव इस नाले का विरोध कर रहे हैं,उन्होंने कहा है कि नागरिकों की आस्था को देखते हुए ये नाला जल्द से जल्द बंद होना चाहिए और मां नर्मदा में सीधे इसका पानी नहीं मिलना चाहिए।

