अखिल भारतीय खटीक समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा।

ताज ख़ान
इटारसी//
अखिल भारतीय खटीक समाज की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला अध्यक्ष राहिल सोनकर के नेतृत्व में न्यास कालोनी स्थित शिव-पार्वती मांगलिक भवन में किया गया।इस दौरान समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने को लेकर गहन मंथन किया गया।बैठक में संगठन की मजबूती,सामाजिक एकता और जिले स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।समाज के वरिष्ठजनों और युवा साथियों के सुझावों के आधार पर जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए नामों पर सहमति बनाई गई।साथ ही समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं की रूपरेखा तय की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक,पूर्व जनप्रतिनिधि, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष राहिल सोनकर ने बताया कि अखिल भारतीय खटीक समाज को संगठित और सशक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा से हम जिले में संगठन को मजबूत करेंगे। आने वाले समय में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और अधिकारों को लेकर ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ेंगे। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही हमारी प्राथमिकता है। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद सुरेंद्र सोनकर,पूर्व पार्षद सभापति रजनीकांत सोनकर,संतोष सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर,ओमप्रकाश सोनकर,रज्जन सोनकर,विजय सोनकर,रामशंकर सोनकर,दीपक सोनकर, राजेश सोनकर,महेश सोनकर,मुकेश सोनकर, ननकू सोनकर,राजा सोनकर,राहुल सोनकर, जीतू सोनकर,लकी सोनकर, सौरभ सोनकर,निक्की सोनकर,अक्षय सोनकर, कुणाल सोनकर, विक्की सोनकर,अविनाश सोनकर, शंकर सोनकर,रोहित सोनकर,रोशन सोनकर,अनुज सोनकर,अर्चित सोनकर,सोमू सोनकर,रबी सोनकर एवं अमय सोनकर सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)