ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
शनिवार के दिन सुबह से ही मौसम बादलों से ढका हुआ है और सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है, जैसे जैसे रात बढ़ रही है तापमान में गिरावट देखी जा रही है,इन सब के बीच जब नर्मदापुरम शहर के अलग अलग क्षेत्रों में रात में जायज़ा लिया तो पाया की लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कोई इन्तिज़ाम नहीं किया हुआ है, नगर प्रशासन ने पब्लिक प्लेस में कहीं भी अलाव नहीं जलाया है,कहीं भी अलाव देखने को नहीं मिला,नर्मदापुरम के ज़िला हॉस्पिटल में भी लोग सर्दी से परेशान दिखाई दिये।जबकि यहां तो बड़ी संख्या में लोग अपने मरीजों के साथ आते हैं।शहर के मुख्य मार्गों पर भी कहीं अलाव का इन्तेज़ाम नहीं दिखा सिर्फ़ सेठानी घांट पर अलाव पाया गया जहां इंसान और मवेशी एक साथ आग के सामने खड़े नज़र आए।






