ताज ख़ान
इटारसी//
सभापति मनजीत कलोसिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा लोकसभा में दिए गए उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दलितों को मंदिरों में प्रवेश नहीं करने दिया जाता।सभापति कलोसिया ने कहा कि कांग्रेस नेता इस प्रकार के बयान देकर समाज में अनावश्यक वैमनस्य फैलाने और दलित समाज को भ्रमित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह वही नीति है जो कभी अंग्रेज अपनाते थे“फूट डालो और शासन करो”।श्री कलोसिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख अब अनर्गल और समाज तोड़ने वाले बयान दे रही है।उन्होंने कहा“भारत सर्वसमाज का देश है,यहाँ सभी वर्ग,सभी समुदाय एक साथ,समरसता और भाईचारे के साथ रहते हैं।भारत माता की सेवा में हम सब एक हैं, और इस प्रकार की ओछी मानसिकता वाले बयानों का देश की एकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।”

