ताज ख़ान
नर्मदापुरम//इटारसी
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी पर इटारसी जीआरपी थाना प्रभारी की मौजूदगी में समस्त जीआरपी स्टाफ इटारसी द्वारा शस्त्रों की विधिवत पूजन कर दशहरे की सभी को शुभकामनाएं दीं।थाना प्रभारी ने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के प्रति सबकी सहभागिता के लिए समस्त जीआरपी इटारसी परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी।यह परंपरा शक्ति और साहस का प्रतीक है,और पुलिस बल के जवानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है।यह आयोजन पुलिस बल की एकता और अनुशासन का प्रतीक है,और यह दर्शाता है कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए तैयार हैं।
दशहरा पर्व का महत्व।
दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,और यह पर्व अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता है।पुलिस बल के लिए यह पर्व और भी महत्वपूर्ण है,क्योंकि वे समाज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

