निगम और युवान की कड़ी मेहनत ने इटारसी का नाम किया रौशन।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो की 23 अगस्त 2025 को हैदराबाद में संपन्न हुई,जिसमें संपूर्ण भारत के केंद्रीय विद्यालयों ने तीरंदाजी में भाग लिया।इस प्रतियोगिता में इटारसी के निगम सल्लाम ने एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल हासिल किया है,वहीं युवान पवार ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।दोनों तीरंदाज सीपीई केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं,और कोच प्रीतम सल्लाम से आर्चरी की ट्रेनिंग ले रहे हैं।कोच प्रीतम सल्लाम ने बताया कि निगम और युवान की कड़ी मेहनत और अभ्यास का परिणाम है ये।जब भी दोनों तीरंदाजो को ग्राउंड पर बुलाया वह समय से पहले ही आ जाते थे,और अभ्यास करने के लिए तैयार रहते थे। निगम सल्लाम ने स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SGFI)में अपनी जगह बना ली है।उनकी इस बड़ी उपलब्धि पूरे क्षेत्र में उत्साह है। दोनों तीरंदाजों का इटारसी आगमन पर ग्राम पंचायत मेहरगांव के पंच शेख फारूख,मुन्ना पाल और रीना डोईफोड़े ने इटारसी स्टेशन पर पहुंचकर उनका पुष्पमालाओ,पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)