सभी वर्ग के व्यापारियों को कांग्रेस से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – अजय चौरडिया

सिधी //मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया के मुख्य आतिथ्य में सीधी जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञानप्रताप सिंह,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय,सीधी जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल कामदार, की विशेष उपस्थिति में संगठन सदस्यों से व्यापार व व्यापारी के अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने उपस्थित कांग्रेस संगठन से कहा कि कमलनाथ सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता है हमारे संगठन में हमे अधिक से अधिक सभी वर्ग,छोटे,बड़े व्यापारियों को कांग्रेस से जोडना हमारी प्राथमिकता है। चौरडिया ने कहा कि हमारे संगठन के साथियों को प्रतिदिन दो नए व्यापारी साथियों से मिलना व उन्हे जोड़ना है,उक्त बैठक में संगठन के प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)