ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
इजिप्ट (मिस्र) में 8 से 14 अक्टूबर 2024 तक आयोजित वर्ल्ड मॉडर्न पेटाथलान चैंपियनशिप में नर्मदापुरम के यश बाथरे ने एक सिल्वर एक कांस्य पदक अर्जित कर नगर सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है।ज्ञात हो इससे पूर्व भी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भी तीन पदक हासिल किए थे।यश ने अनेक राज्यों एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लेकर अपने जौहर दिखा चुके हैं।यश की इस उपलब्धि से आगामी ओलंपिक में उनके चयनित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।यश की उपलब्धि पर उनके प्रथम गुरु उमाशंकर व्यास,मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं विधायक विजयपाल सिंह, जिला पेटाथलान के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय,सचिव कमलेश बाथरे,योगेश परसाई,मुकुल गुप्ता,गजेंद्र सुराजिया,राजेंद्र नामदेव, श्याम राजदेव,दीपक सैनी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही इजिप्ट (मिस्र)से वापस लौटने पर यश का भव्य स्वागत भी किया जाएगा।
