ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में बुधवार 19 जून को दोपहर 12:30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया बैठक में संभागीय प्रभारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन,भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नव निर्वाचित लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया,विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ,ठा. विजयपाल सिंह,ठाकुरदास नागवंशी,प्रेमशंकर वर्मा, जिला पदाधिकारी,जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष , नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,भाजपा मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
