भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी की बैठक हुई संपन्न।

ताज ख़ान
इटारसी//
बूथ विजय अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारी की बैठक की,जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव में बूथ विजय अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को हर बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना एवं युवा खिलाड़ी, बूथ पर रहने वाली महिलाओं, पदाधिकारी के साथ मिलकर वोट बढ़ाने की योजना बनाना ,महिलाओं की बीजेपी में अधिक भागीदारी हो,भजन मंडली ,महिलाओं से संपर्क करना ,स्वच्छता अभियान, संगठनात्मक कार्य करना,आदि विषयों पर चर्चा करना। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता कदम,महिला मोर्चा महामंत्री आशा राव ,रानी रजक,राजकुमारी वर्मा ,नीतू सराठे,सरला लोट,संगीता मालवी, रुखसाना खान,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर कार्यालय मंत्री शिवम मेहरा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)