ताज ख़ान
इटारसी //
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी कर नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से आए,बी.पी.एल राशन कार्ड की जांच की मांग करते हुए कहा कि इसमें धांधली हुई है साथ ही अपात्रो को राशन का लाभ मिल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि अतिगरीबी रेखा एवं गरीबी रेखा के राशन कार्डों में शहर के अधिकांश भागों में बड़ी धांधली हुई है।पक्के मकान,खेती,वाहन एवं अन्य योजनाओं को भोगने वाले इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं,यह सूची पिछले 20 से 25 साल पुरानी है बीच-बीच में अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के आदेश देते रहे हैं।राशन के नाम पर इटारसी शहर सहित जिले में यह बड़ा घोटाला है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से शासन के मापदंडों नियमो द्वारा जारी किए राशन कार्डों की जिले में विभागीय जांच अभियान चलाकर इन बिंदुओं पर जाँच करें तो बहुत सारे यह फर्जी लाभ लेने वाले लोग(परिवार) सामने आएंगे। शासन/सरकार से धोखाधड़ी का मामला भी इन पर दर्ज किया जाए और 20 से 25 साल में जो भी खाद्यान्न इन्होंने सरकारी राशन दुकानों से लिया है बाजार भाव से उसकी कीमत भी इनसे वसूली जाए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कलेक्टर से मांग की है की लाभार्थियों के साथ साथ इसमें लिप्त बीपीएल/अंत्योदय गरीबी रेखा कार्ड बनाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर भी आवश्यक रूप से कठोर कार्यवाही की जाए साथ ही पात्र व्यक्तियों के नामों को जोड़ा जाए और शासकीय राशन दुकानों के वितरण प्रणाली का भी सतत निरीक्षण किया जाए।
