ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने मंगलवार को नर्मदापुरम मंडल की गांव चलो अभियान कार्यशाला को संबोधित किया।पंकज जोशी ने कहा कि गांव चलो अभियान एक प्रमुख अभियान है।इस अभियान में हमें बूथों पर जाना है और वहां रहने वाले मतदाताओं से मिलना है।क्षेत्र के प्रमुख प्रभावी लोगो से संपर्क कर पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार करणीय कार्य दिये गये है।जिन्हे 9 से 11 फ़रवरी तक पूर्ण करना है।9 फरवरी को 24 घंटे बूथ पर रहकर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यशाला को मंडल प्रभारी राजेश तिवारी,प्रदेश सहसंयोजक विवेक गौर,अभियान के विधानसभा प्रभारी पीयूष शर्मा ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने कार्यशाला में प्रस्तावना रखी।कार्यक्रम का संचालन गांव चलो अभियान प्रभारी अमित माहला एवं आभार चंदन शाह ने किया।इस दौरान हंस राय,नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव,अर्चना पुरोहित,महेंद्र यादव,प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, भूपेन्द्र चौकसे,नंदकिशोर यादव, राहुल ठाकुर, मंचासीन थे। इस दौरान मंडल के बूथ प्रवासी विस्तारक एवं बूथ संयोजक उपस्थित रहे।
