
आज हमारा गांव संगठन मध्यप्रदेश की प्रदेशकार्य समिति की बैठक बिरसिंग पुर पाली जिला उमरिया में संपन हुआ । जिसमे माननीय ज़िला संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने संगठन का विस्तार करते हुए राघवेन्द्र भलावी जी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, साथ ही जितेन्द्र सिंह मरकाम को प्रदेश खेल प्रमुख, प्रदेश महिला प्रमुख दमयंती सिंग जबलपुर, विकास सेलुकर होशंगाबाद आई टी विभाग एवं सोशल मीडिया प्रमुख, संजय सिंह आर्मो जिला अध्यक्ष शहडोल, अजय कुमार परस्ते खेल प्रमुख जिला डिंडोरी को नियुक्त किया गया। बैठक में हमारा गांव संगठन के संस्थापक सदस्य रवि, संगठन के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, नर्मदापुरम जिला संयोजक शुभम कलम, जिला संयोजक उमरिया महेश परस्ते, जिला संयोजक पुष्पेंद्र टेकाम, संजय सिंह जिला अध्यक्ष शहडोल, सहित हमारा गांव संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।