जमुनिया पंचायत में ग्रामीणों को पंचायत द्वारा किए गए व्यय की जानकारी नहीं है, जमुनिया पंचायत में ग्रामीणों को पंचायत में किए गए व्यय की जानकारी नहीं दी जाती, उनके द्वारा बताया गया कि हमें इस प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं है ना ही हमें ग्राम पंचायत सचिव पुरुषोत्तम गौर द्वारा बताया जाता है, यदि हम उनसे किसी संबंधित जानकारी पर चर्चा करते हैं या पूछते हैं तो वह विवाद करने लगते हैं ना की जानकारी बताने का प्रयास करते हैं, पुरुषोत्तम गौर ग्राम पंचायत सचिव बहुत कम ग्राम पंचायत में आते हैं जिससे ग्रामीणों की कई समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पता। 2021-22 के बिलों की जानकारी खबर भारतवर्ष द्वारा ग्रामीणों के साथ साझा की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि यदि यह कार्य किया भी हैं तो हमें जानकारी नहीं है यह कार्य कब हुई और किसने किया इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव पुरुषोत्तम गौर ने हमें कभी नहीं बताई,
भुगतान किये गए बिलों की जानकारी
क्र | दिनांक | कार्य | कुल राशि | इन्हे भुगतान किया गया |
1 | 08/06/2021 | स्कूल में नल जल वार्ड | 1,000 | सुनील कुमार मेहरा |
2 | 20/08/2021 | आरसीसी नाली रेलवे कवाटर से शिवचरण | 81,900 | विश्वकर्मा कांट्रेक्टसन सेमरीहरचंद |
3 | 20/08/2021 | आरसीसी नाली रेलवे क्यूवाटर से शिवचरण | 52,500 | विश्वकर्मा कांट्रेक्टसन सेमरीहरचंद |
4 | 20/08/2021 | नाली सफाई | 9,400 | मूलचंद |
5 | 20/08/2021 | नाली सफाई | 10,600 | मूलचंद |
6 | 20/08/2021 | हाइपोक्लोराइड चिडकव | 9,500 | सुनील कुमार मेहरा |
7 | 20/08/2021 | नाली सफाई | 10,000 | मूलचंद |
8 | 20/08/2021 | हाइपोक्लोराइड चिडकव | 2,400 | सुनील कुमार मेहरा |
9 | 20/08/2021 | सोडियम हाइपोक्लोराइड | 7,000 | मालवीय ट्रेडर्स |
10 | 20/08/2021 | फ्लेक्स | 5,900 | शुभी मल्टी ऐड |
ग्राम पंचायत में साफ सफाई का कार्य भी किया गया है जिसमें विनोद कुमार पटेल को ₹11000 की राशि दी गई है जबकि विदित है कि गांव में नाली साफ सफाई या साफ सफाई से संबंधित कार्य को विनोद कुमार पटेल कैसे कर सकते हैं, यदि विनोद कुमार पटेल द्वारा गांव की नाली साफ सफाई का कार्य किया गया है तो कब इसकी जानकारी भी प्राप्त नहीं है, साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य विश्वकर्म कंस्ट्रक्शन सेमरी हरचंद से कराया गया जिसमें सीसी रोड कैलाश तिवारी से नर्सरी रोड तक सड़क निर्माण का कार्य है जबकि ग्राम पंचायत के नियम अनुसार ठेकेदार से पंचायत के निर्माण करना प्रतिबंधित है, 1,38,600 की राशि विश्वकर्म कंस्ट्रक्शन सेमरी हरचंद को दी गई है, जिससे यह तो स्पष्ट हो ही जाता है कि ग्राम पंचायत जमुनिया द्वारा निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया गया, जबकि जमुनिया निवासी मजदूर को उनके हक के रोजगार से दूर भी रखा गया। जमुनिया पंचायत द्वारा की गई लापरवाहियों से प्रतीत होता है जैसे भ्रष्टाचार की जड़ गहरी है।
भुगतान किये गए बिलों की जानकारी
भुगतान दिनांक | किये गए कार्य | कुल राशि | इन्हे भुगतान किया गया | |
1 | 20/09/2021 | मोटर बाइंडिंग | 2,400 | रामदास कुशवाहा |
2 | 20/09/2021 | पाइप गी | 7,740 | एचएम कमर अली, एचएम यूसुफ अली |
3 | 20/09/2021 | टेबल कवर | 900 | कृष्णा स्टोर्स |
4 | 20/09/2021 | पाइप थ्रेडिंग | 2,312 | विक्की इंजीनियरिंग कार्य |
5 | 20/09/2021 | पाइप लाइन सामग्री | 5,330 | सोनू हार्डवेयर और इलेक्ट्रिकल |
6 | 20/09/2021 | covid vay | 1,100 | लखन लाल प्रजापति |
7 | 20/09/2021 | पाइप | 2,400 | पालीवाल इलेक्ट्रिकल्स |
8 | 20/09/2021 | सुस बाल | 11,080 | पालीवाल इलेक्ट्रिकल्स |
9 | 20/09/2021 | पाइप लाइन मरामत | 5,800 | यशवन्त मेहरा |
10 | 20/09/2021 | पशु संधारण | 3,200 | मूलचंद |
11 | 20/09/2021 | मुनादी | 1,200 | गणपत सिंह पटेल |
12 | 20/09/2021 | सफाई | 11,000 | विनोद कुमार पटेल |
13 | 20/09/2021 | बाल मरमत | 7,800 | टीकमचंद कुशवाह |
14 | 20/09/2021 | कार्यालय मार्ग | 4,600 | गोवर्धन सराठे |
15 | 20/09/2021 | कार्यालय मार्ग | 2 ,000 | राम सिंह विश्वकर्मा |
16 | 28/09/2021 | सीसी रोड कैलाश तिवारी से नरसरी रोड | 62,600 | विश्वकर्मा निर्माण सेमरीहरचंद |
17 | 28/09/2021 | सीसी रोड कैलाश तिवारी से नरसरी रोड | 27,100 | योगेश मालवीय |
18 | 28/09/2021 | सीसी रोड कैलाश तिवारी से नरसरी रोड | 76,600 | विश्वकर्मा निर्माण सेमरीहरचंद |
19 | 28/09/2021 | सीसी रोड कैलाश तिवारी से नरसरी रोड | 12,000 | योगेश मालवीय |