
ताज ख़ान
इटारसी //
राजनीति में हिस्सा न लेने का सबसे बड़ा दुष्परिणाम यह है की अयोग्य व्यक्ति आप पर शासन करने लगता है।यह बात कही कांग्रेस पार्षद अमित कापरे ने। मौका था कापरे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जिसमे संजय धोटे को जिला कांग्रेस सेवादल महासचिव का नियुक्ति पत्र दिया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र गोपाल मलैया, कांग्रेस नेता संजय गोठी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष शेष मेहरा,जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल,जिला कांग्रेस सेवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोलंकी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा,जिला कांग्रेस सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश शर्मा,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, नगर सेवा दल अध्यक्ष देवी मालवीय,जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष किशन मंटू ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद नरेश चौहान,पूर्व पार्षद गुड्डू गुप्ता सहित नगर पालिका परिषद इटारसी के समस्त कांग्रेस पार्षद गण मौजूद थे।
ज्ञात हो नगर पालिका परिषद इटारसी के कांग्रेस पार्षद अमित कापरे के नेतृत्व में शनिवार को नवनियुक्त जिला कांग्रेस सेवा दल महासचिव संजय के साथ करीब 100 लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा स्वीकार करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह परिवर्तन की लहर है आज शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और देश का युवा समझ चुका है कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं को सिर्फ धोखा दे रही है।
पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि मैं खुद कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। जब देश और प्रदेश में चारों ओर हिंसा और अराजकता का माहौल है स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र दयनीय स्थिति में है। इस समय शिक्षित युवाओं का रुझान कांग्रेस की ओर आना अच्छे संकेत दे रहा है।प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष शेष मेहरा ने संजय धोटे को महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई प्रेषित की एवं कहा कि सेवादल कांग्रेस की मातृ संस्था है। कांग्रेस सेवादल अनुशासन सिखाता है और अपनी संस्कृति और देश के प्रति आपके हृदय में सहिष्णुता के साथ-साथ अच्छा मानव बनने में सहायता करता है।
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा की विधानसभा चुनाव बहुत करीब है ऐसे में नए युवाओं का कांग्रेस में शामिल होना निश्चित ही भाजपा सरकार का एक बड़ा फेलियर है देश और प्रदेश का युवा अब पढ़ा लिखा है, शिक्षित और समझदार है। उसे ज्यादा दिनों तक बरगलाया नहीं जा सकता। नए युवा कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं और यह तय है कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार का तख्तापलट होगा और राज्य में कमलनाथ की सरकार बनेगी और कांग्रेस निश्चित ही अपने प्रदेश को बदहाली से निकालकर नए आयामों तक पहुंचाएगी।
कार्यक्रम के अंत में संजय धोटे ने सभी वरिष्ठजनों का आभार माना और अपने साथियों के साथ शपथ ली कि कांग्रेस की विचारधारा को मिलजुल कर संगठित होकर आगे बढ़ाएंगे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में सशक्त भूमिका निभाकर जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
