
ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा को नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पंडित राकेश शर्मा नें पूर्व मे कॉंग्रेस के प्रति समर्पित भाव से संगठन को मज़बूत करते हुए संगठन को सक्रिय रखने मे मेहत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनके कार्यकाल को और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें ये दायित्व सौपा गया है। श्री शर्मा की नियुक्ति पर कॉंग्रेसजनों नें उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं है और वरिष्टों का आभार व्यक्त किया है।


