
ताज ख़ान
इटारसी //
कांग्रेस असंगठित कामगार प्रकोष्ठ में हुईं नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष विशन,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की सहमति से कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, प्रदेश सेवादल सचिव अवध पाण्डेय की अनुशंसा पर कांग्रेस असंगठित कामगार प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल बामने ने कांग्रेस के युवा ज़मीनी कार्यकर्ता एवं संगठन के प्रति समर्पित गगन मेहरा को कामगार कमेटी कांग्रेस (जिला महामंत्री) एवं मुदित चंद्रवंशी को इटारसी (नगर अध्यक्ष) पद पर मनोनित किया। वहीं महिला नगर अध्यक्ष पद पर श्रीमति आशा बाई,तथा केसला ब्लाक अध्यक्ष दर्शन उइके, को मनोनीत किया। नर्मदापुरम जिला समन्वय पद पर श्रमिको मे लोकप्रिय कांग्रेस के समर्पित संजय बिंडोले को नियुक्त कर सभी पदाधिकारीगण को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर युवा नेता उत्कर्ष दुबे प्रणय मिश्रा एव अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
