
ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
कार्यपालन यंत्री तवा परियोजना वी के जैन ने बताया कि तवा डैम के कैचमेंट ऐरिया में लगातार भारी वर्षा हो रही हैं। जिसके चलते तवा डैम के 13 गेट 20-20 फीट तक खोले गए हैं। जिससे लगभग 11328 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। यह पानी लगभग 12:00 बजे नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचेगा। जिससे सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर अधिकतम 962 फीट बढ़ने की संभावना हैं।इसी प्रकार बरगी बान्ध जबलपुर का वर्तमान लेवल 422.85 मीटर है। जो एफआरएल से अधिक है और निरंतर बढ़ रहा है। बान्ध के कैचमेंट एरिया मे विगत 48 घण्टे में 79 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे 3288 क्यूमेक जल की निकासी 13 गेटों (औसत उँचाई 1.65m) से की जायेगी। जिसका पानी लगभग 36 घंटे में नर्मदापुरम पहुंचेगा। प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि नर्मदा तट के घाटों पर से उचित दूरी बनाए रखें।
