
ताज ख़ान
इटारसी //
बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सफीक साहब ने मुलताई मे पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे की अनुशंसा पर एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा, प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम,जिला प्रभारी ऐजाज़ ख़ान,अल्पसंख्यक विभाग राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री परमजीत सिंह लाली सलूजा की सहमती से मुलताई अल्पसंख्यक विभाग मे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। जिसमे मुल्ताई ब्लाक अध्यक्ष हसन शाह, जिला उपाध्यक्ष फारुख पटेल, जिला महामंत्री समीर खान, एवम शेख़ नबी, मोहम्मद आदिल को जिला सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शेख़ अल्ताफ को नियूक्त किया गया है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक सुखदेव पांसे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का फूल मालाओं से स्वागत कर नियूक्ती पत्र बांटे,इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोरी सिंह परिहार, कांग्रेस नेत्री राजरानी परिहार, एवं संजय यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

