
ताज ख़ान
इटारसी //
भाजपा नगर मंडल इटारसी ने
भाजपा के पितृपुरुष,असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने वाले कुशल संगठक,भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती समस्त भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गयी।तत्पश्चात सूरज गंज चौराहे पर भाजपा द्वारा मिस कॉल अभियान के तहत 7000230230 सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 60 नए सदस्य बनाये गए।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद व सभापति कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना,इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी,भाजपा सदस्यता अभियान मंडल संयोजक नितिन व्यास,सांसद प्रतिनिधि मनोज पोपली,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उइके,भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय,भाजपा सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक राहुल बैनर्जी,भाजपा सोशल मीडिया नगर संयोजक मयूर मालवीय, भाजपा नगर मंत्री सौरभ राजपूत,भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत,भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष चंदन बाथरी,भाजपा सोशल मीडिया नगर सदस्य शिवाकांत मालवीय, दीपक वर्मा,बूथ अध्यक्ष अमित भाट,आशीष भदोरिया भूपेश, सतीश पटेल,प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

