
ताज ख़ान
इटारसी //
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ,जेपी धनोपिया की सहमति से ट्रक ओनर एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हरभजन सिंह सलूजा को मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। श्री सिंह कांग्रेस के काफ़ी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक रहे हैं, उनकी कार्यशेली को देखते हुए प्रदेश साचिव के पद से नवाज़ा गया है। श्री सिंह को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों शुभचिंतकों ने प्रदेश नेतृत्व कमलनाथ, नरेंद्र जी, जेपी धनोपिया,का आभार व्यक्त किया इटारसी ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया एवं वेलफेयर सोसाइटी वा इटारसी संगठन के समस्त सदस्यों ने हरभजन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
