
ताज ख़ान
नर्मदापुरम/
नर्मदापुरम से पवित्र हज यात्रा पर गए मुस्लिम समाज के हाजीयों के लौटने का सिलसिला जारी है कुछ हाजी अपने अपने निवास पर लौट चुके हैं और कुछ निरंतर आरहे हैं। करीब 40 दिन में हज के अरकान पूरे करके लौट रहे हाजियों का होशंगाबाद(नर्मदापुरम )पहुंचने पर स्वागत किया जा रहा है। करीब 40 दिन में हज के अरकान पूरे करके लौट रहे हाजियों का नर्मदापुरम पहुंचने पर जौरदार स्वागत किया जा रहा है। नर्मदापुरम से अब्दुल वहीद सपत्निक रवाना हुए थे। वह वहां से मुंबई होते हुए मक्का-मदीने अन्य हाजियों के साथ हज के मुकद्दस सफर के लिए गए थे, जो अब लौट चुके हैं। बुधवार दोपहर यह हज यात्री नर्मदापुरम पहुंचे, तो उनका स्वागत किया गया। हज करके लौटे अब्दुल वहीद सहित उनकी पत्नी का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि भारत लौटने पर सभी वर्ग के लोगों ने उनका स्वागत किया। करीब 40 दिन के हज यात्रा के दौरान हज यात्री मक्का मदीना में स्थित रुबातों में ठहरते थे। इस मौके पर स्वागत करने वालों में हाजी अब्दुल करीम , शमीम खान ,अंजुमन कमेंटी के सदर जब्बार खान, सुलतान खान ,मेहमूद फाजली ,हाजी हबीब खान ,तसनीम बाजी , समीर भाई , सईंम कुरेशी ,उमर अली ,सिराज,सहित सभी समाज के लोग शामिल थे।

