
ताज ख़ान
इटारसी //
देवाशीष त्रिपाठी ने बुधवार 19 जुलाई 2023 को मण्डल रेल प्रबंधक,भोपाल का कार्यभार निवर्तमान डी.आर.एम.सौरभ बंदोपाध्याय से ग्रहण किया। वर्तमान पदांकन से पूर्व श्री त्रिपाठी पश्चिम रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट/आपरेशन) के पद पर कार्यरत थे।
त्रिपाठी भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियर सेवा 1992 बैच केे रेल अधिकारी हैं। आपने अपनी रेल सेवा पूर्वोत्तर रेलवे के सोनपुर मण्डल में सहायक यांत्रिक इंजीनियर के रूप में वर्ष 1994 से प्रांरभ की।श्री त्रिपाठी वर्ष 1989 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय रेल के लिये स्पेशल क्लाॅस रेलवे एप्रेंटिस के रूप में चयनित हुये थे। श्री त्रिपाठी ने प्रतिष्ठित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान,जमालपुर से यांत्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है मण्डल कार्यालय पहुंचने पर रेल सुरक्षा बल की टीम द्वारा उन्हें सम्मान दिया गया तथा निवर्तमान डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय को ससम्मान विदाई दी गई।
