नैनीताल : कैची धाम के समीप एक वाहन के खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गये।

नैनीताल : कैची धाम के समीप एक वाहन के खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गये।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैंची धाम के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।। जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 12:45 बजे डायल 112 पर निगलाट कैंची धाम के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान के दौरान यूपी नंबर की कार (UP25EJ-4586) गहरी खाई में नदी में गिरी मिली। वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पांचों को बाहर निकाला। इनमें संदीप शर्मा (मनकापुर, थाना भुता, बरेली) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
वहीं हादसे में घायल अनुज तिवारी (29) निवासी शेखपुर, थाना भुता, बरेली, सनी (23), रवि और संचित तिवारी (26) निवासी बरेली को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। घायलों में अनुज कार चला रहा था। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा जाएगा। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल तारा कंबोज, हरीश बिष्ट, महेश गोस्वामी और होमगार्ड राजेंद्र बिष्ट रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)