नैनीताल : 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा।जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं

नैनीताल : 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा।जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी में 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर तक श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
इस दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा के मुकेश जोशी ने मीडिया को रूबरू होते हुए
16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा किया।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को महोत्सव का उद्घाटन होगा और कदली वृक्ष लेने भक्तों का दल मंगोली जाएगा। 17 सितंबर को कदली वृक्ष का सूखाताल व तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर में स्वागत पूजन के पश्चात विशाल जुलूस के साथ कदली वृक्ष का नगर भ्रमण कराया जाएगा। 18 सितंबर को मूर्ति निर्माण शुरू होगा और इसी दिन दोपहर में स्कूली बच्चों की क्विज व लोकगीत प्रतियोगिता होगी। 19 सितंबर (नन्दा अष्टमी) को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात कपाट खोल दिए जाएंगे। और श्रद्धालुओं के लिए पूजन शुरू होगा।

महोत्सव के तहत 19 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे पंचआरती, प्रसाद वितरण, देवी पूजन, देवी भोग के साथ-साथ राम सेवक सभा प्रांगण और तल्लीताल डांट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 सितंबर (नवमी) को दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और कन्या पूजन होगा, जबकि 21 सितंबर को डी०एस०ए० मैदान में दोपहर 1 बजे से महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। 22 सितंबर को सुंदरकांड, नन्दा चालीसा और सायं 7 बजे नैनी झील में दीपदान का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को देवी पूजन के बाद दोपहर 12 बजे नगर भ्रमण पर भव्य डोला निकलेगा और सायं ठंडी सड़क नियर पाषाण देवी मंदिर के पास मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस वर्ष स्कूली बच्चों की झांकी, छोलिया दलों और स्थानीय कलाकारों के अलावा स्थानीय महिलाओं का ‘झोड़ा’ मुख्य आकर्षण रहेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, डॉक्टर ललित तिवारी, नगर पालिका के नामित सदस्य आनन्द सिंह बिष्ट।भीम सिंह कार्की, राजेंद्र लाल साह, , कमलेश ढौंडियाल, मोहित साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, , हरीश राणा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)