41 वर्ष सेवा देकर रिटायर होने पर भावुक हुई स्वच्छता कर्मी।

ताज ख़ान
इटारसी //
नगरपालिका परिषद से आज दो कर्मचारी रिटायर हुए। इनका विदाई समारोह शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय में किया गया।नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और साथी पार्षदों ने शाल श्रीफल और उपहार देकर विदाई दी। नपा में 41 वर्ष सेवा करके स्वछता कर्मी मुन्नी बाई चावरे वार्ड क्रमांक 31से सेवा निवृत हुई। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि इनका कार्य कुशल रहा। हम इनकी उज्वल भविष्य की कामना करतें हैं। स्वच्छता दूत बनकर इन्होंने अपनी अहम भूमिका इस परिषद में दी है। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे। वहीं श्री राकेश कुमार शर्मा ने लिपिक सहायक ग्रेड 3 ने 28 वर्ष सेवा प्रदान की।इस अवसर पर पार्षद जिम्मी कैथवास,शुभम गौर, कुंदन गौर,धर्मदास मिहानी,नारायण ठाकुर,भाजपा नेता आशुतोष अग्रवाल,कार्यालय अधीक्षक संजय सोहनी,राजेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
