ताज ख़ान
इटारसी//
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार तथा मंडल अध्यक्ष आर.के.शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार,एवं सहायक महामंत्री बी.एल.मिश्रा के नेतृत्व में अगस्त माह के अंतिम पड़ाव में 80% सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
जानकारी देते हुए संघ के आजीवन सदस्य प्रीतम तिवारी ने बताया कि विषम परिस्थितियों और भारी बारिश के बावजूद मुख्य शाखा इटारसी द्वारा परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के लगभग 80 रेलवे कर्मचारियों के सदस्यता फॉर्म भरकर जमा कराए गए।इस दौरान CYM नया इटारसी परिसर में पॉइंट्समैन एवं सहायक स्टेशन मास्टर को संघ की सदस्यता दिलाई गई।
ज्ञापन सौंपकर उठाईं कर्मचारियों की मांगें।
सदस्यता अभियान के साथ ही कर्मचारी हित से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य बिंदु
1.परिचालन विभाग की समस्याएं: वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के नाम 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन CYM दिवाकर को सौंपा गया।
2.चिकित्सा संबंधी सुविधाएं:सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भोपाल के नाम ज्ञापन रेलवे चिकित्सा अधीक्षक (नया यार्ड इटारसी) डॉ. फर्जिन को सौंपा गया।
युवा कार्यकर्ताओं की रही सम्मानजनक मौजूदगी।
आयोजन में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।ज्ञापन सौंपने एवं अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर,नितिन ओंकार,प्रीतम तिवारी, योगेश चौरे,धीरज,रोहित रैकवार,मुकेश,ज्ञानेंद्र दुबे, नीरज,नूतन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

