विश्व विरासत दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
सोहागपुर ब्लॉक में विश्व विरासत दिवस पर भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, क्षेत्रीय निदेशक (मध्य क्षेत्र) कार्यालय एवं मंदिर सर्वेक्षण परियोजना (उ. क्षे.) भोपाल के संयुक्त तत्त्वावधान में विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल, 2025 के अवसर पर सोहागपुर के पुरातात्त्विक इतिहास, महत्त्व, संरक्षण तथा जागरूकता पर व्याख्यान, प्रदर्शनी एवं छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों द्वारा पुरातत्व एवं सोहागपुर के इतिहास के विषय में डॉ भुवन विक्रम से वाद- संवाद किया जिसमें डॉक्टर भुवन विक्रम, डॉ जलज तिवारी, डॉ राजेश मेहरा, डॉक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा छात्रों को पुरातत्व एवं सोहागपुर के इतिहास से परिचय कराते हुए जानकारी द।
ठाकुर विजयपाल सिंह द्वारा इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद स्कूल के संचालक अनिल गहरैया, एवं प्रांजल तिवारी को बधाई देते हुए कहा यह एक अद्भुत कार्यक्रम आयोजित किया गया सोहागपुर का इतिहास आज हमने देखा कि जो चीज यहां से प्राप्त हुई है फिर 1500 वर्ष से पूर्व की है और कई इतिहासकार 40 हजार वर्ष का इतिहास सोहागपुर का बताते हैं या महत्वपूर्ण है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इतिहास के उसे प्रसिद्ध शहर के निवासी हैं जिससे कभी सोनीतपुर कहा जाता था, इसके इतिहास में रेवापूरे, एवं नर्मदापुरे, नीलगिरी, जैसे स्थानों का व्याख्यान इतिहास में दिखता है शिलालेखों में बताते हैं यह परमार वंश का शासन रहा है एवं शिव -उमा, महावीर, बुद्ध, की प्राचीन मूर्तियां यहां से प्राप्त होती है, जमनी सरोवर जिसमें स्नान करने से 56 तीर्थ का लाभ मिलता है, और शिलालेख बताते हैं कि आज से 1500 वर्ष पूर्व संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जाता था। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम सोहागपुर के निवासी। हमारे सोहागपुर का इतिहास हमारे बच्चों को जानना चाहिए उन्हें जानकारी होना चाहिए की सोहागपुर शहर अपने आप में एक बड़ा पौराणिक शहर है। हमारे भारत में कई ऐसी विरासतें हैं जिन्हें शाहिद जा रहा है संभाल जा रहा है और हमारे बच्चे जिनके पास मोबाइल है देखा जाता है क्या बाहर एक बच्चा छात्र मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है तो उन मोबाइल में अपने भारत की विरासत को देखें इतिहास को देखे उसे जान या महत्वपूर्ण है जरूरी है।
विश्व विरासत दिवस पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, लता यशवंत पटेल नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सरोज स्वामी विवेकानंद विद्यालय प्रिंसिपल अनीता गहरैया, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश ठाकुर, कन्नूलाल अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, प्रदीप दुबे, शंकर लाल मालवीय, पत्रकार अमित बिल्लौरे, मुकेश अवस्ती प्रदीप देवलिया। छात्र एवं क्रममान्य नागरिक उपस्थित रहे।