ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे(पहलवान) ने प्रमोद शर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू महाशक्ति संघ को पद का दुरुपयोग और संघ की उच्च मर्यादा का खंडन किए जाने पर पद से निष्कासित कर दिया है। श्री दुबे ने पत्र जारी करते हुए बताया कि प्रमोद शर्मा द्वारा अनैतिक कार्यों में संलिप्तता पाई गई थी। प्रमोद शर्मा ने संघ के नाम से पदाधिकारीयों और सामाजिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। जिससे संघ की गरिमा आहत हुई है,और बदनाम किया जाने लगा था।संघ की छवि को धूमिल किया जा रहा था। साथ ही संघ विरोधी और अनुशासनहीनता पाई जा रही थी।इसीलिए संघ के द्वारा दिए हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से प्रमोद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। पत्र जारी करते हुए बताया कि प्रमोद शर्मा को 16/08/2025 समय 12:30 बजे से उनके सारे लेटर हेड,सील,पहचान पत्र,कुटुंब आईडी,स्टीकर सभी तरीके की आईडी को निरस्त किया गया है।इन सभी आईडी और पहचान पत्र और परिचय पत्र को अगर प्रमोद शर्मा द्वारा इस्तेमाल किया जाना पाया जाता है तो संघ के संविधान के अनुसार प्रमोद शर्मा के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।संघ ने यह भी अपील की है,कि कोई भी प्रमोद शर्मा के झांसे में ना आए,उन्हें सारे दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।इसके पश्चात अगर किसी से किसी भी तरीके की संघ के नाम से प्रमोद शर्मा बात करते हैं,या किसी तरीके का दबाव बनाने का काम करते हैं,तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।अब वह हिंदू महाशक्ति संघ का हिस्सा नहीं है।

