ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नेशनल अवॉर्ड प्राप्त सारिका घारू तिरंगे की अलख जगा रही हैं सारिका ने कहा तिरंगा भारत की शान है ऑपरेशन सिंदूर पर हमे अभिमान है।
आइए हर घर तिरंगा फहराएं स्वतन्त्रता का जश्न मनाएं।भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है lस्वच्छता थीम के साथ ही इसमें ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सेना के शौर्य को नमन किया जा रहा है।नेशनल अवॉर्ड प्राप्त सारिका घारू ने आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया।इसके लिए उन्होंने विधार्थियों के साथ ही आम लोगों के बीच देशभक्ति गीतों के माध्यम से ध्वज की महिमा बताई।सारिका ने कहा अपने आस पास आयोजित हो रहे तिरंगा उत्सव में उत्साह के साथ भागीदारी करें,और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।आप तिरंगे के साथ सेल्फी हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर भी अपलोड करें।सारिका ने कहा कि आइए हम तिरंगे को गर्व से फहराए,इसकी शान में एकजुट होकर देशभक्ति की भावना जगाएं l