हमें बुजुर्गों के अनुभवों से सीखना चाहिए,जो लोग बुजुर्गों का सम्मान करते हैं,वे सफलता की राह स्वयं बनाते हैं,कलेक्टर ने वृद्धजनों को किया सम्मानित,साँथ किया भोजन।

ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम इटारसी में रोटरी क्लब इटारसी द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे ज़िला कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेट कर वृद्ध जनों को सम्मानित किया।

क्या कुछ कहा कलेक्टर ने।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हम सभी को बुजुर्गों से संस्कार मिले हैं,इन संस्कारों को संजोए रखने के लिए हमे प्रतिदिन उनका सम्मान करना बहुत आवश्यक है। इससे हमारी संस्कृति बची रहेगी।यह एक दिन सिर्फ इसी बात को याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि जो लोग वृद्ध जनों का सम्मान करते हैं,वे अपनी सफलता के पथ का स्वयं निर्माण करते हैं।कलेक्टर ने कहा कि हम सबको बुजुर्गों के अनुभवों का पर्याप्त रूप से फायदा लेते रहना चाहिए,इनकी प्रेरणा जीवन में समृद्धि का मार्ग बताती है।

कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की सौम्यता और सरलता ने किया प्रभावित।
वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर के साथ डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर भी वृद्ध आश्रम पहुंची थीं,ज़िले के सबसे बड़े पद पर आसीन कलेक्टर और उनके साथ ज़िले के द्वयम दर्जे की अधिकारी की सरलता और सौम्यता ने मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को हक्का बक्का करदिया, वृद्धजनों ने अपने बीच सबसे बडे़ अधिकारियों को मौजूद देख प्रसन्नता व्यक्त की और प्रफुल्लित हो उठे।यही नहीं कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर ने आश्रम के वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया,और उनके अनुभवों को जानने की कोशिश भी की।

किनको किया सम्मानित।
इस दौरान कलेक्टर ने ओम प्रकाश सोनी,बांस्ता इंगले, सुरेश पंडित,श्रीमती राम बाई,श्रीमती थोरी बाई, श्रीमती विमला जोशी,का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)