ताज ख़ान
इटारसी//
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कहे जाने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद वो बलिदानी हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम बहादुरी,राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है।देश के लिए उन्होंने अपना बचपन ही कुर्बान कर दिया।ऐसे महान क्रांतिकारी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।पुरानी इटारसी में आजाद पंजा चौराहे पर स्थापित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो सहित अन्य मंडल पदाधिकारी मंगलवार को सुबह 12 बजे एकत्रित हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर,जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित,विधायक प्रतिनिधि पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय,अनुसूचित जाति जिला महामंत्री विनोद लोंगरे,अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष पार्षद जिम्मी कैथवास,जमना प्रसाद महोविया,मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला,विपुल चौधरी,वीरेंद्र यादव,मंत्री सौरभ चौधरी,युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ चौधरी,महामंत्री शुभम राठौर,अनिल तिवारी,बूथ अध्यक्ष विनोद जोशी,दीपक श्रीवास,आलोक तिवारी,प्रख्यात दीवान,आशीष सांवले,योगेश कहार,धनेश इंगोले, एवं कार्यकर्ता पदाधिकारियों उपस्थित रहे।
