
ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
भाजपा की युवा नैत्री सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल गुर्जर को मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के संचालक मंडल में सदस्य नियुक्त किया है। मप्र शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर सचिव ने 09 अक्टूबर को आदेश भी जारी कर दिए हैं।सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल को मप्र राज्य कृषि उद्योग विकास निगम का सदस्य (राज्य मंत्री) नियुक्त होने पर भाजपा के नेताओं ने बधाईयां दी है।बता दें कि सिम्मी पटेल लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहीं हैं। संगठन के कई पदों की जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुकीं हैं।पार्टी में लगातार सक्रिय और पार्टी हित में कार्य करने पर उन्हें राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पद पर नियुक्त किया गया है।सुश्री सिम्मी पटेल ने निगम का सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार मानते हुए उक्त जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी इमानदारी से करने का संकल्प लिया है।