ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ”राष्ट्र सेवा”करते हुए अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़रहा है,जिसमे संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयदशमी उत्सव 12/10/2024,दिन शनिवार को प्रातः10:00 बजे से,एस एन जी मैदान से बृहद पथ संचलन निकलने जा रहा है। नगर व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदापुरम अनिल सिंह ने बताया की इसी श्रृंखला में नगर में बारह् बस्तियां अपना-अपना पथ संचलन अपने बस्ती केंद्रो से निकाल रही हैं। जिसमे रविवार को दुर्गावती बस्ती में स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए बस्ती के विभिन्न मुख्य मार्ग से पथ संचलन निकाला गया।
