
ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 5 नवम्बर को जिले के समस्त पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लगाकर सोशल मीडिया पर झण्डे के साथ फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण अपने अपने घरों पर भाजपा का झण्डा लगाकर एवं उसके साथ अपनी सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करेंगे, उसके पश्चात ही अपने भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क के लिये निकलेंगे। श्री अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारीयों,विधायकों,ज़िले के भाजपा पदाधिकारीयों मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों और सोशल मीडिया टीम को उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने का आव्हान किया है।