ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को युवा मोर्चा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया जिसमें जरूरतमंदों के लिए 10 यूनिट से अधिक रक्तदान किया।इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रांशु राने,भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा,जिला मंत्री गौरव नायक,सहित अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।इस रक्तदान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल,संभाग कार्यालय मंत्री हंस राय,भाजयुमो जिला प्रभारी लोकेश तिवारी,जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे,सुनील राठौर,विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, विवेक गौर,भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित गौर,अमित महालहा, भाजयुमो उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, विशाल दीवान,दुर्गेश मिश्रा , सागर संतोरे,श्रीराम सगर, सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
