सूबेदार शशिकांत दुराफे का मुस्कान संस्था ने किया सम्मान।

ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम
गुरुवार  को इटारसी न्यास कालोनी में स्थित मुस्कान संस्था में 1971 के युद्ध मे भाग लेने बाले सूबेदार शशिकांत दुराफे का सम्मान किया गया।इस अवसर पर करणी सेना परिवार की नारी शक्ति उपस्थित थी,मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि सूबेदार शशिकांत ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे 90 फील्ड रेजिमेन्ट तोप खाने में सिपाही के रूप में युद्व में भाग लिया,ओर सूबेदार पद से रिटायर हुए। श्री दुरफ़े ने 22 साल सेना में अपनी सेवाएं दी।श्री दुराफे की पुत्री न्यायाधीश पूजा भदौरिया एवं उनके पति हर्ष भदौरिया इटारसी न्यायाधीश है।सूबेदार शशिकांत ने मुस्कान संस्था की सेवाओं को देखकर हर्ष व्यक्त किया ,साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

कौन रहा मौजूद।
इस अवसर पर मुस्कान परिवार के सभी सदस्य और करणी सेना की प्रदेश संयोजक- नीलम सिंह पवार,प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष- रचना राजपूत,
संभाग अध्यक्ष- राधिका शेखावत,कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्षलता राजपूत,  महामंत्री अनुसूइया मौर्य, हरदा जिलाध्यक्ष गायत्री राजपूत,नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष बृजलता तोमर, नर्मदापुरम जिला मीडिया प्रभारी अंजु राजपूत, नर्मदापुरम तहसील अध्यक्ष प्रीति बघेल,कार्यकारिणी अध्यक्ष मोनिका राजपूत,
सिवनी मालवा तहसील अध्यक्ष मालती राजपूत,नगर अध्यक्ष सिवनी बानापुरा कोमल उपस्थित रहीं।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)