सुशासन दिवस और बाल दिवस को लेकर नगर मंडल पुरानी इटारसी की बैठक संपन्न।

ताज ख़ान
इटारसी//
आगामी कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की प्रथम बैठक अभिनंदन मैरिज हॉल पुरानी इटारसी में संपन्न हुई।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ जन जनप्रतिनिधिगण एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

क्या होंगे कार्यक्रम।
बैठक में आने वाले 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में हर बूथ पर जयंती मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है,वहीं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का कार्यक्रम स्थानीय गुरुद्वारे में किया जाएगा।

कौन हुआ शामिल।
उक्त बैठक में नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत,मंडल प्रतिनिधि  पंकज मणि पहाड़िया,कार्यक्रम के प्रभारी प्रशांत मनवारे,कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गोविंद मेहतो ने किया और कार्यक्रम का आभार मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला द्वारा किया गया साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष,महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गालर,जिला मंत्री ममता मालवीय,मंडल मंत्री राधा मैना,जय प्रकाश सचान,अशोक साकल्ये,सुनील पांडे,विनय तिवारी,भवानी दुबे,विजय भंगाले,विवेक मिश्रा,उमा शंकर लोवंशी,साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)