सारंगपुर में महिला ने आम के पेड़ से लगाई फांसी, कारण अज्ञात — पुलिस जांच जारी

सारंगपुर, 14 फरवरी 2026।
सारंगपुर थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्राम पिता राजाराम सूर्यवंशी (45 वर्ष) निवासी सारंगपुर ने पुलिस को सूचना दी कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर सो रहा था। लगभग दोपहर 4:30 बजे ग्राम कोटवार राजेश ने आकर बताया कि उसकी पत्नी बिसनिया बाई ने शराब दुकान के पीछे स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही विश्राम मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी बिसनिया बाई आम के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।
घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।