सरिका की विज्ञान,पर्यावरण एवम निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियां सराहनीय,आम जन तक वैज्ञानिक तथ्य पहुंचाने की आवश्यकता_कमिश्नर।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
वैज्ञानिक सोच से समाज का विकास तेजी से होता है, लोगों की मानसिकता में बदलाव आता है,वैज्ञानिक सोच समाज में बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होती है,आम लोगों तक वैज्ञानिक तथ्य पहुंचाने की आवश्यकता है,इससे समाज में अंधविश्वास का अंधेरा भी कम होता है,जो राष्ट्र निर्माण में बेहद ज़रूरी है।ये बात आयुक्त नर्मदापुरम कृष्ण गोपाल तिवारी ने नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू को सम्मानित करते हुए कहीlराज्यपाल एवम मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मान प्राप्त होने पर सारिका ने सम्भागीयआयुक्त से भेंट कर अपनी वैज्ञानिक गतिविधि की जानकारी दीlश्री तिवारी ने कहा सारिका की विज्ञान , पर्यावरण एवम निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियां सराहनीय है। इस भेंटे के बाद सारिका घारू ने कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना तथा जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन,से भेंट कर नवीन गतिविधियों का मार्गदर्शन लिया l

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)