
ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
सनातन संकल्प हिंदू जागृति संघ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अनोखी लाल सेंगर को नियुक्त किए गए। चयन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश दुबे द्वारा श्री सेंगर को नियुक्त किया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश दुबे ने बताया कि यह संगठन पूर्ण रूप से सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए है।श्री सेंगर की नियुक्ति संगठन के नर्मदापुरम जिला के ग्राम रायपुर में स्थित कार्यालय से दी गई। उनकी नियुक्ति पर हरिनारायण यादव घानाबड़ से , प्रमोद गौर, पप्पू गौर राम जी बाबा समाधि वाले, गिरीश गौतम विधायक देव तालाब,विधानसभा अध्यक्ष शिवराज सिंह बघेल, अधिवक्ता निशांत सिंह राठौर बिहार, शिल्पा सिंह ब्रज रानी सिंग, अजीत सिंग दिल्ली से, गुलाब सिंह सोनीपत,बिहारीलाल सिंग, कृष्णपाल सिह, हंस लो रीवा,अनुज सिंह,शिवशरण सिंह कनाडा से, बृजेश व्यास,अभिषेक पटेल, विजय कुमार पटेल सहित अन्य ने शुभकामना दीं।सेंगर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश दुबे के सनातनी विचार से प्रेरित है तथा धर्म के प्रचार प्रसार सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
