सदस्यता की ताकत से बढ़ायेंगे राजनीतिक ताकत – रजनीश अग्रवाल।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम में भाजपा के सातों मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सदस्यता अभियान के डिजिटल वाररूम के प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने कहा कि 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता के साथ संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें हर कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि जुटकर नए सदस्य बनाएगा।उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान में सांसदों को 25 हजार एवं विधायक को 15 हजार सदस्य बनाने है। इसी तरह सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व के अनुसार तय लक्ष्य के अनुसार सदस्यता करनी है।भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की ताकत से हम राजनीतिक ताकत बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त भाजपा विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने संगठन वृत्त देते हुए कहा कि 2 सितम्बर को सदस्यता का शुभारंभ होने के बाद हम सभी कार्यकर्ता अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल लगाकर सदस्य बने और अन्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें।वहीं जिला प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता समान प्रतिबद्धता के साथ अपने राजनीतिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करें।महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महिला मोर्चा नर्मदापुरम जिले में सर्वाधिक सदस्यता बनाकर प्रदेश में जिले को गौरवान्वित करने का कार्य करें।किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से हर पंचायत और एवं प्रत्येक गांव में पहुंचकर किसान भाईयों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाए। कार्यशाला में जिला सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान,सह संयोजक राहुल ठाकुर एवं आईटी विभाग जिला संयोजक राहुल पटवा ने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया को प्रोजेक्टर की स्क्रीन पर विस्तार से समझाया।कार्यशाला में सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अखिलेश खण्डेलवाल, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना,श्रीमती प्रीति शुक्ला, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव,पंकज चौरे मंचासीन थे।कार्यशाला का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला एवं आभार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित ने माना। कार्यशाला के पश्चात सदस्यता अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर डिजिटल वार रूम का शुभारंभ रजनीश अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)