संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज की 753वी जयंती धूम धाम से मनाई गई।

समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान।

बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले समाज के बच्चो को दिया जावेगा प्रतिवर्ष 2100/-रूपये का नगद पुरूस्कार-रामचरण नामदेव।

ताज ख़ान
इटारसी //
रविवार को स्थानीय न्यास कालोनी स्थित ईष्वर रेस्टोरेंट में नामदेव समाज के अनुयाईयों द्वारा संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज की 753वी जयंती का कार्यक्रम आयोजित कर हर्षउल्लास से जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के संरक्षक संतोष सरबरिया एवं मंचासीन देवेन्द्र जनोरिया अध्यक्ष नामदेव विकास परिषद, डॉ0रमेष नामदेव, अरविंद शरण,लीलाधर नामदेव, महिलाओं में स्वर्णलता छेनिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति संगीता जनोरिया एवं श्रीमति उषा जनोरिया ने उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्जवलन एवं नामदेव समाज की महिला मंडल के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण नामदेव के द्वारा किया गया। युवा परिषद के सभी सदस्यों नें मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सदस्यों का पुष्पाहार से सम्मान किया। क्रार्यक्रम के दौरान इटारसी नामदेव समाज को संगठित करने के लिए पूनमचंद नामदेव बंटी का शाल एवं श्रीफल से समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं मुख्य अतिथि संतोष सरबरिया ने सम्मानित किया।जयंती समारोह की श्रृखंला को आगे बढाते हुए समाज के नन्हे-मुन्हे बच्चो ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम, चित्रकला आदि की प्रस्तुति दी वहीं समाज को संगठित करने के लिए संतोष सरबरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज एक परिवार की तरह होता है जिसमें हम सभी को साथ लेकर चलना अनिवार्य है और परिवार की तरह ही समाज को भी मजबूत बनाने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। नामदेव समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया ने नामदेव युवा परिषद के कार्यो की सराहना करते हुए जयंती पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। राहुल शरण अध्यक्ष नामदेव युवा परिषद ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला वहीं र्स्वणलता छेनिया ने सभी सामाजिक महिला को मंच पर बुलाकर समाज के प्रति अपनी भावनाऐं व्यक्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।जयंती कार्यक्रम में पधारे समस्त सामाजिक बंधुओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पारितोषक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश नामदेव अधिवक्ता अमित नामदेव,कपिल सिंगारे, शिवदयाल नामदेव, अभिषेक नामदेव,अविनाश नामदेव,वैभव शरण उपाध्यक्ष नामदेव युवा परिषद,सलिल शरण,धर्मेन्द्र जनोरिया,सहित समाज की सैकडो महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन वैभव शरण के द्वारा किया गया।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)