ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
प्रदेश में पढ़ रही कड़ाके की ठंड के मद्दे नजर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एवं हरदा जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के अनुमोदन से सोमवार को सभी शासकीय, अशासकीय,स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का अवकाश देने का पत्र जारी किया है।परंतु अभी तक नर्मदापुरम जिले से ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, जबकि नर्मदापुरम ज़िले में भी ठंड का तांडव चल रहा है जिसके घेरे में आने से बच्चों को स्वास्थ्य हानि पहुंचाने की प्रबल संभावना है,बावजूद इसके ना जिला शिक्षा अधिकारी ना जिला प्रशासन ने अभी तक अवकाश की कोई घोषणा नहीं की है।

