ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।रविवार को भी सफेद हुंडई कार क्रमांक mp05 ca7138 से अवैध रूप से ले जाइ जा रही तकरीबन 40.04 लीटर शराब,जिसकी कीमत तकरीबन 30600/₹,(तीस हज़ार छह सो रुपए)बताई जा रही है,जो की सूचना पर पुलिस सर्चिंग के दौरान बुधनी रोड भोपाल तिराहे से पुलिस ने अपनी कस्टडी में ली।कार परिवहन कर ले जाते हुए आरोपी चंद्रभान पिता धनीराम नोरिया उम्र 50 वर्ष जो की निवासी आर.आर.रेस्टोरेंट के पास 10 सदर बाजार नर्मदापुरम निवासी से जप्त की गई है।थाना प्रभारी कंचन ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिदिन शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य कार्रवाई करते हुए बालागंज क्षेत्र में भी रेड की गई,जिसमें पुलिस टीम ने आरोपी छाया पति राज सनकत निवासी बालागंज से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई।वहीं आरोपी काजल पति रिंकू मेशकर निवासी बालागंज के पास से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग आबकारी एक्ट में अपराध कायम किये गए हैं।आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

