व्यापारियों द्वारा चल रही हड़ताल समाप्त करवाने जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक,किसान कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।

हड़ताल से किसान परेशान और मजदूर,हम्माल बेरोजगार है

ताज ख़ान
इटारसी //
कृषि उपज मंडी में 4 सितंबर से व्यापारियों द्वारा चल रही हड़ताल से जहाँ किसान परेशान हैं वहीं मजदूर,हम्माल बेरोजगार हैं मजदूर वर्ग का बुरा हाल है जिसपर किसिकी तवज्जो नहीं है और किसान परेशान होरहा है अपनी उपज को बेच नहीं पा रहा है जबकी अभी खेती का समय है और वो मंडी के चक्कर लगा रहा है।मजदूर वर्ग और किसानो को होने वाली तकलीफ़ को देखते हुए जिला मजदूर कांग्रेस इंटक एवम किसान कांग्रेस द्वारा हड़ताल समाप्त करवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र इटारसी एस डी एम को सौंपा गया इंटक ज़िला अध्यक्ष रमज़ान ख़ान नें बताया की ज्ञापन पत्र में कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल विगत 4 सितम्बर से जारी है, जिससे मंडी का कामकाज ठप हो गया है,क्रय विक्रय का काम भी बंद है जिससे सबसे ज्यादा किसान वर्ग परेशान है साथ ही तुलावटी,हम्माल,मुकद्दम अन्य कर्मचारी जिनकी रोजी रोटी मंडी के कार्य से चलती है वो बेरोजगार है।प्रशासन को शीग्र हस्तक्षेप कर व्यापारियों से बात कर उनकी मांगों पर विचार कर इसका हल निकालना चाहिए जिससे किसान,मजदूर,हम्माल अपना कार्य सुचारू रूप से कर सके व समस्या का निदान हो सके।
इस अवसर पर शेख रमजान
जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक),विजय बाबू चौधरी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर,किसान नेता चंद्रगोपाल मलैया,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल,अमोल उपाध्याय,नवल पटेल,अवध पांडे, देवी मालवीय,अनिल सोनकिया, एन एस चौहान,लाली सलूजा,नसीम कुरेशी,अरुण मेहरा,शेख इसरार,शंकरलाल परदेसी,मुन्ना सिद्दीकी,अजय मिश्रा,संतोष गुरयानी,पार्षद अमित कापरे,संजय ठाकुर,दिलीप गोस्वामी,कमल ठाकुर,दिनेश चौधरी,याकूब अली,रमन राजपूत,विश्राम सिंह,गरीबदास चौधरी,सोनू बकोरिया,दिनेश बारोलिया,राहुल दुबे,सुनील यादव,नेहा चावरे,शुभम वालिया,मो इमरान खान,प्रणय मिश्रा,सौम्य दुबे,रंजीत ठाकुर,सुरेंद्र पाल सिंह अंटू भाटिया,कृष्नगोपाल राजपूत, प्रशांत श्रीवास,मोहित पटेल,गोलू चौहान,विशाल सलोरिया ,विशाल बड़कुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)